Iran-US War: ट्रम्प ने ईरान में रेजीम चेंज का दावा किया, कहा-डील जल्द होगी

Donald Trump, US President

Iran-US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि अमेरिका-इजरायल के ईरान के खिलाफ युद्ध ने वहां रेजीम चेंज (शासन परिवर्तन) हासिल कर लिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की पुरानी लीडरशिप लगभग खत्म हो चुकी है और नई लीडरशिप “काफी ज्यादा रीजनेबल” है। उन्होंने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हम डील कर रहे हैं, अलग-अलग लोग हैं… यह रेजीम चेंज है।” ट्रंप ने आगे दावा किया कि ईरान ने अमेरिका की 15-सूत्री मांगों में से ज्यादातर मान ली है और तेहरान के साथ डील “जल्द” हो सकती है।

ईरान ने डील नहीं की तो उनका देश ख़त्म ख़त्म हो जाएगा

ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि अगर ईरान समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो उसके पास “देश नहीं बचेगा”। उन्होंने खार्ग द्वीप (ईरान का प्रमुख तेल टर्मिनल) पर कब्जे और ईरानी तेल लेने की संभावना भी जताई। अमेरिका ने पाकिस्तान के माध्यम से ईरान को प्रस्ताव भेजा था, जिसमें न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद करना, यूरेनियम स्टॉक सौंपना और हॉर्मुज स्ट्रेट में नेविगेशन की आजादी शामिल है।

ईरान ने तेज किया हमला

ईरान ने जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। ईरान के विद्युत सुविधाओं पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद तेहरान और आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई। ईरानी ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि हमलों से राजधानी और अल्बोर्ज प्रांत में पावर आउटेज हुआ, हालांकि बाद में बिजली बहाल होने की खबर है।

कुवैत और सऊदी अरब पर फिर किया हमला

ईरान ने बदले में कुवैत और सऊदी अरब पर नए हमले किए। कुवैत के एक पावर और वॉटर डिसेलिनेशन प्लांट पर ईरानी हमले में एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई सैनिक घायल हुए। कुवैत ने 14 बैलिस्टिक मिसाइलें और 12 ड्रोन्स का पता लगाया। सऊदी अरब में भी ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों की रिपोर्ट है, जहां अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। कतर, बहरीन और यूएई ने भी ईरानी ड्रोन्स को इंटरसेप्ट किया।

इजरायल में ईरान के न्यूक्लियर बेस पर हमला किया

इस बीच, इजरायल ने तेहरान समेत ईरान के कई सैन्य और न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले जारी रखे। एक महीने से ज्यादा चले इस संघर्ष में हजारों लोग मारे जा चुके हैं। हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर हमले बढ़ाए हैं।

वैश्विक प्रभाव

ब्रेंट क्रूड की कीमत $116 प्रति बैरल के पार पहुंच गई। हॉर्मुज स्ट्रेट में तनाव से तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। भारत सरकार खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर नजर रखे हुए है। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में इस संकट पर चर्चा की और अफवाहों से बचने की अपील की।

ट्रम्प शांति की बात कर रहे हैं, लेकिन दोनों तरफ हमले जारी हैं। अमेरिका ने क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी की है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर डील नहीं हुई तो जंग और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *