मार्कापुरम में यात्री बस और ट्रक की टक्कर से लगी भीषण आग,14 जिंदा जले कई गंभीर घायल

Markapuram bus fire: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यात्रियों से भरी एक बस की बजरी से लदे एक टिपर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और अफरा-तफरी मच गई।

टक्कर के बाद लगी भीषण आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में तुरंत आग भड़क उठी। कई यात्री अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

आठ की मौत, 18 घायल
मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक नागराजू ने बताया कि इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं करीब 18 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

राहत और बचाव कार्य जारी
अधिकारियों के मुताबिक, बचाव दल अब भी बस के अंदर फंसे लोगों और शवों की तलाश में जुटा हुआ है। मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रशासन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *