BJP ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों जारी की दूसरी सूची, इन नए चेहरों को मिला मौका

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी करते हुए 111 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी इस सूची में कई नए चेहरों के साथ-साथ कुछ प्रमुख नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।

प्रमुख उम्मीदवारों को मिली जिम्मेदारी

सूची के अनुसार, रेखा पात्रा को हिंगलगंज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा सबिता बर्मन को इटाहार, दिलीप साहा को नबग्राम, मिताली मल को खरग्राम और गार्गी दास घोष को कंडी से उम्मीदवार बनाया गया है।

कई सीटों पर नए चेहरे

भाजपा ने अनामिका घोष को भरतपुर, स्वपन मजूमदार को बोंगांव दक्षिण, अरूप चौधरी को कमरहटी, सनत सरदार को संदेशखलि और मल्लिका पाइक को मंदिरबाजार सीट से मैदान में उतारा है। वहीं प्रियंका टिबरवाल को एंटाली और सुमना सरकार को बालागढ़ से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी ने इस सूची में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखने की कोशिश की है।

दो चरणों में होगा मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। चुनाव परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *