भारत ने वेस्टइंडीज को हराहर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइन में पहुंचा, 5 को इंग्लैंड से फाइनल के लिए होगी भिड़ंत

ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ टूर्नामेंट की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम भी तय हो गए। 196 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा रन चेज है, साथ ही इस मैदान पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी यह सबसे सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बन गया।

वेस्टइंडीज ने बनाए 195 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। शाई होप और रोस्टन चेज के बीच पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई। कप्तान होप ने 33 गेंदों में 32 रन बनाए। शिमरॉन हेटमायर ने 12 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली, जबकि चेज ने 25 गेंदों में 40 रन जोड़े।

अंतिम ओवरों में रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने मैच का रुख बदलने की कोशिश की। पॉवेल ने 19 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि होल्डर ने 22 गेंदों में नाबाद 37 रन ठोके। दोनों के बीच 35 गेंदों में 76 रन की अटूट साझेदारी हुई।

संजू सैमसन की मैच विनिंग पारी

196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत साधारण रही। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों में 58 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 रन का योगदान दिया।

हालांकि असली नायक रहे संजू सैमसन, जिन्होंने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली। अंत में शिवम दुबे के साथ मिलकर उन्होंने टीम को यादगार जीत दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *