दो दिवसीय दौरे पर इजराइल जाएंगे PM मोदी, रणनीतिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

PM Modi Israel Visit: (नई दिल्ली):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिवसीय इजराइल दौरे पर रवाना होंगे। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दौरे का उद्देश्य भारत-इजराइल के बीच रक्षा, सुरक्षा और व्यापार सहयोग को और मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री मोदी अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यापक वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। वे इजराइल की संसद को भी संबोधित करेंगे। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में रक्षा और सुरक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा रहेगा। नेतन्याहू उनके सम्मान में निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।

रक्षा सहयोग पर विशेष जोर

भारत और इजराइल के संबंध विज्ञान-प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार-निवेश और रक्षा क्षेत्रों में लगातार मजबूत हुए हैं। रक्षा सहयोग दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का अहम स्तंभ बन चुका है। भारत स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘सुदर्शन चक्र’ के विकास पर विचार कर रहा है, वहीं इजराइल की ‘आयरन डोम’ प्रणाली के कुछ तत्वों को अपनाने की संभावना भी तलाशी जा रही है।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा

दोनों नेताओं के बीच गाजा सहित पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है। हाल के वर्षों में रक्षा, साइबर सुरक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भी दोनों देशों के संबंध लगातार विस्तार पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *