कौन है घिसलेन मैक्सेल?जिसने कहा-माफी दो तो खोल दूं Epstein Files के सारे राज

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स से जुड़े खुलासों ने एक बार फिर दुनिया की सियासत और हाई-प्रोफाइल गलियारों में हलचल मचा दी है। इस सनसनीखेज मामले की अहम किरदार और जेफरी एपस्टीन की पूर्व गर्लफ्रेंड घिसलेन मैक्सवेल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी की मांग की है। मैक्सवेल का कहना है कि अगर उन्हें सजा में राहत मिलती है तो वे एपस्टीन नेटवर्क से जुड़े तमाम राज “पूरी ईमानदारी से” उजागर करने को तैयार हैं।

कौन हैं घिसलेन मैक्सवेल?

घिसलेन मैक्सवेल ब्रिटिश सोशलाइट और मीडिया टाइकून रॉबर्ट मैक्सवेल की बेटी हैं। 1961 में जन्मी मैक्सवेल लंबे समय तक जेफरी एपस्टीन की करीबी सहयोगी और गर्लफ्रेंड रहीं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एपस्टीन के साथ मिलकर नाबालिग लड़कियों को सेक्स ट्रैफिकिंग के लिए फंसाया और उनका शोषण कराया। इसके साथ ही 2020 में गिरफ्तारी के बाद 2021 में न्यूयॉर्क की अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 20 साल की कड़ी सजा सुनाई और फिलहाल वो अभी टेक्सास की एक फेडरल जेल में बंद हैं।

इस बीच 9 फरवरी को अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमिटी के सामने जेल से ही मैक्सवेल की पेशी हुई। कमिटी ने एपस्टीन केस से जुड़े सवाल पूछे, लेकिन मैक्सवेल ने अमेरिकी संविधान के फिफ्थ अमेंडमेंट का हवाला देकर जवाब देने से इनकार कर दिया…. जो किसी व्यक्ति को खुद के खिलाफ गवाही देने से बचाता है

माफी के बदले सरकारी गवाह बनने का प्रस्ताव

मैक्सवेल के वकील डेविड ऑस्कर मार्कस ने कहा कि अगर ट्रंप उनको कोर्ट से माफी दिलवा दें या सजा में राहत दे दें तो मैक्सवेल एपस्टीन नेटवर्क से जुड़े सभी सवालों के जवाब देने को तैयार हैं। वकील का ये भी दावा है कि वे ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को किसी भी गलत गतिविधि से बरी कर सकती हैं। इसे माफी के बदले सरकारी गवाह बनने का प्रस्ताव माना जा रहा है। खैर अब इसको लेकर हाउस ओवरसाइट कमिटी के चेयरमैन जेम्स कोमर ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मैक्सवेल दया की पात्र नहीं हैं वो भी उतनी ही दोषी है जितना एपस्टीन खुद… मामले में ट्रंप की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Epstein पर क्या हैं आरोप?

जेफरी एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल का मामला साल 2000 से विवादों में है। आरोप है कि एपस्टीन ने दौलत और प्रभाव का इस्तेमाल कर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया… जबकि मैक्सवेल इस नेटवर्क की मेन रिक्रूटर थीं…. 2019 में एपस्टीन की जेल में संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद जांच का फोकस पूरी तरह मैक्सवेल पर है।

Maxwell के पास क्या हैं राज

फिलहाल एपस्टीन फाइल्स की जांच जारी है…. इससे जुड़े अनरेडैक्टेड documents खगांले जा रहे हैं। इस बीच मैक्सवेल का सरकारी गवाह बनकर सारा सच सामने लाने का प्रस्ताव जांच को नई दिशा दे सकता है और कुछ ऐसे नाम भी सामने आ सकते है जो दुनिया को चौंका सकते है।देखना होगा सत्ता और सच के बीच कौन जीतता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *