भारत-अमेरिका व्यापार समझौता साझा विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम: मनोहर लाल

पानीपत: हरियाणा के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच हुआ महत्वपूर्ण व्यापार समझौता दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने यह बात पानीपत व्यापारी संगठन द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन में सहभागिता के दौरान कही।

व्यापार समझौते से किसानों और उद्योगों को लाभ

मनोहर लाल ने कहा कि यह समझौता भारत के किसानों, मध्यम उद्योगों, उद्यमियों, स्टार्टअप्स और युवाओं के लिए वैश्विक बाजार से जुड़ने के नए अवसर खोलेगा। इससे देश में उत्पादन, नवाचार और कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत–अमेरिका के बीच बढ़ता आर्थिक सहयोग दोनों देशों के बीच विश्वास और साझा विकास की भावना को और मजबूत करता है। यह समझौता दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

‘मेड इन इंडिया’ को मिलेगी नई गति

उन्होंने बताया कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना बेहद सकारात्मक फैसला है। इससे भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और निर्यात को नई गति मिलेगी। इसका सीधा लाभ व्यापारियों, उद्योगपतियों और किसानों को मिलेगा।

 केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विश्वास जताया कि यह व्यापार समझौता भारत–अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई देने के साथ-साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को भी गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *