महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार समेत 6 लोगों का बारामती प्लेन क्रैश में निधन

Screenshot

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज बुधवार की सुबह बारामती में हुए प्लेन क्रैश में निधन हो गया। मुंबई से बारामती जा रहे चार्टर प्लेन में उनके अलावा कुल 5 अन्य लोग सवार थे, उन सभी का भी इस हादसे में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान ये प्लेन क्रैश हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस समेत अन्य राजनेताओं ने अजीत पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विमान हो गया खाक

हादसा इतना भयानक था कि विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया…. बता दें अजित पवार उस समय बारामती में राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जा रहे थे ।अजित पवार का जन्म…. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के देओलाली प्रवरा में 22 जुलाई 1959 को हुआ था… वहीं उनके परिवार की बात करें तो…. अजित पवार के परिवार में उन्हें मिलाकर कुल चार लोग हैं…. उनकी पत्नी सुनेत्रा… बड़े बेटे पार्थ और छोटे बेटे जय पवार शामिल हैं….. अक्सर वो कई इवेंट्स में अपने परिवार के साथ ही नजर आते थे….. उनकी पत्नी अक्सर उनके साथ चुनावी रैली में भी नजर आ चुकी हैं।

बड़ा था राजनीतिक कद

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के एक प्रभावशाली चेहरा भी रह चुके हैं…. वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे थे… साल 1982 में राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र की सियासत में अपनी पहचान बनाई…. और दशकों तक सत्ता और संगठन दोनों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी….. शरद पवार के साथ मिलकर उन्होंने पहले कांग्रेस…. और बाद में NCP को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

कैसा रहा राजनीतिक सफ़र

राजनीतिक जीवन में उन्हें कई जिम्मेदारियां मिलीं…. साल 1993 में जब शरद पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने….. तब अजित पवार को मंत्रिमंडल में जगह मिली…. इसके बाद वे लगातार राज्य की सत्ता….. और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते रहे…. 2010 में कांग्रेस-NCP गठबंधन सरकार में उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया….. इस पद पर रहते हुए वे राज्य की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेता बन गए।

अजित पवार का सहकारिता क्षेत्र में भी गहरा प्रभाव रहा है…. वे महाराष्ट्र की कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रियों से जुड़े रहे…. और पुणे डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन के रूप में भी कार्यरत रहे…. जुलाई 2023 से वे एक बार फिर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे…. और इस भूमिका में उन्होंने राज्य की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाई….. चार दशकों से ज्यादा के अनुभव के साथ अजित पवार को महाराष्ट्र का एक कुशल रणनीतिकार….. और मजबूत प्रशासक माना जाता रहा है….

अजित पवार न केवल महाराष्ट्र की राजनीति के एक मजबूत नेता थे…. बल्कि लोगों के बीच उनकी सादगी…. और कनेक्शन को हमेशा याद रखा जाएगा…. फिलहाल इस क्रैश की जांच के लिए प्रशासन और पुलिस मौके पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *