LVM3 M6 की सफलता से भारत की वैश्विक प्रक्षेपण भूमिका मजबूत: PM मोदी

ISRO launched LVM3-M6: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलवीएम-3 M6- रॉकेट की सफलता पर इसरो को बधाई देते हुए कहा कि सबसे भारी उपग्रह के सफल प्रक्षेपण ने न केवल भारत की भारी पेलोड क्षमता को साबित किया है, बल्कि वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण बाजार में देश की बढ़ती भूमिका को भी मजबूत किया है।

सबसे भारी उपग्रह सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित

इसरो के LVM3 रॉकेट ने अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेस मोबाइल के 6.5 टन वजनी ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह को उसकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया। यह भारत से प्रक्षेपित किया गया अब तक का सबसे भारी उपग्रह है।

गगनयान और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि एलवीएम-3 ने भारी पेलोड ले जाने की अपनी क्षमता सिद्ध की है, जिससे गगनयान जैसे भविष्य के मिशनों के लिए मजबूत नींव तैयार हुई है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और वैज्ञानिकों व इंजीनियरों की सराहना की।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवाओं की शक्ति से देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम और अधिक सशक्त बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *