Smriti Mandhana wedding cancelled: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। हालांकि, अचानक स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण यह शादी स्थगित करनी पड़ी। शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से फैल गईं और पलाश पर धोखाधड़ी जैसे आरोप लगने लगे
स्मृति ने मंधाना कहा
स्मृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से लिखा मैं बहुत निजी जीवन जीती हूं, लेकिन यह स्पष्ट करना जरूरी है कि हमारी शादी रद्द हो गई है। दोनों परिवारों को प्राइवेसी दें और इस मामले को यहीं समाप्त करें। मेरा फोकस अब क्रिकेट पर रहेगा, और मैं भारत के लिए ट्रॉफी जीतने में जुटी रहूंगी। इस बयान से साफ हुआ कि स्मृति अपने निजी जीवन को लेकर काफी गंभीर हैं और अब उनका ध्यान पूरी तरह से खेल पर रहेगा।
पलाश का बयान और कानूनी चेतावनी
पलाश ने भी इंस्टाग्राम पर बयान जारी किया और कहा यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है। मैं निजी रिश्ते से पीछे हट रहा हूं। जो मेरे लिए पवित्र था, उस पर बिना आधार की अफवाहें दुखद हैं। मैं इसे शांति और सम्मान के साथ संभालूंगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो लोग झूठी और मानहानिकारक सामग्री फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है, जो यह संकेत देता है कि अब दोनों अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ेंगे।