PM Modi on ESTIC: (नई दिल्ली): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि तकनीक से परिवर्तन लाने वाला अग्रणी देश बन चुका है। उन्होंने बताया कि भारत उच्च जोखिम और उच्च प्रभाव वाली अनुसंधान परियोजनाओं को समर्थन दे रहा है ताकि देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी की महाशक्ति बन सके।
ईएसटीआईसी सम्मेलन का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में पहले ‘उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन (ESTIC)’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कई संरचनात्मक सुधार लागू किए हैं। सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने अनुसंधान एवं विकास में निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान, विकास एवं नवाचार कोष का भी आरंभ किया। उन्होंने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण निवेश का उद्देश्य जनता को लाभ पहुंचाना और अवसरों के नए रास्ते खोलना है।’
निजी क्षेत्र में भी अनुसंधान की संस्कृति
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य निजी क्षेत्र में भी अनुसंधान और विकास की संस्कृति स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि पहली बार हाई-रिस्क, हाइ-इम्पैक्ट’ परियोजनाओं के लिए पूंजी आवंटित की गई है। सरकार अनुसंधान को सरल बनाने के लिए वित्तीय नियमों और खरीद नीतियों में सुधार कर रही है। उन्होंने बताया हमने प्रयोगशाला से बाजार तक तकनीक को पहुंचाने के लिए सप्लाई चेन ढांचे को सुव्यवस्थित किया है,।
R&D और स्टार्टअप्स में तेजी
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत का R&D खर्च दोगुना हुआ है और पंजीकृत पेटेंट में 17 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की 43% STEM छात्राएं महिलाएं हैं जो वैश्विक औसत से अधिक है। एक दशक पहले महिलाओं के नाम मात्र 100 पेटेंट होते थे, अब यह संख्या 5,000 से ज्यादा है
समावेशी नवाचार ही असली प्रगति
प्रधानमंत्री ने कहा कि महान उपलब्धियां तब मिलती हैं जब विज्ञान व्यापक, नवाचार समावेशी, और तकनीक परिवर्तनकारी हो।मोदी ने कहा भारत ने पिछले एक दशक में इसे साकार किया है,”