बिहार विधानसभा चुनाव में यूपी के सीएम योगी की एंट्री, सभाओं से पहले भोजपुरी में किया पोस्ट

Yogi Adityanath,

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनावों में अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री भी हो गई है। अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने से पहले उन्होंने बिहार के मतदाताओं का भोजपुरी में एक्स पर अभिवादन किया है।

एक पोस्ट के माध्यम से बिहारवासियों को संबोधित करते हुए लिखा, “बिहार के सब भाई-बहिन लोगन के प्रणाम बा… आज रघुनाथपुर, शाहपुर एवं बक्सर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों से संवाद का अवसर प्राप्त होगा।” आदित्यनाथ ने आगे कहा, “ज्ञान, क्रांति और भक्ति की धरा बिहार पुनः सुशासन और राष्ट्रवाद के प्रतीक राजग के साथ है। भ्रष्टाचारी और विभाजनकारी ताकतों का जवाब हमें एकजुट होकर देना है। बिहार है तैयार, फिर राजग सरकार।”

बिहार में इन क्षेत्रों में होगी योगी की रैली

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आज बुधवार को बिहार के रघुनाथपुर, शाहपुर और बक्सर विधानसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। यह उनका बिहार का दूसरा चुनावी दौरा है। बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *