पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला: “26/11 के बाद जवाबी कार्रवाई से किसने रोका, देश को जानने का हक”

PM Modi 26/11 statement: (मुंबई): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे देश को यह बताना चाहिए कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद भारत को सैन्य कार्रवाई से किसने और क्यों रोका। उन्होंने कहा कि हाल में एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जो पहले गृह मंत्री रह चुके हैं, ने यह स्वीकार किया है कि एक विदेशी देश के दबाव में भारत ने कार्रवाई नहीं की।

“कांग्रेस की कमजोरी ने आतंकियों को दिया बल

पीएम मोदी ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बताते हुए कहा कांग्रेस की इस कमजोरी ने आतंकवादियों को मजबूत किया। देश को यह जानने का अधिकार है कि 26/11 के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका। प्रधानमंत्री मुंबई के निकट नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने हाल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता है देश और नागरिकों की सुरक्षा। हमारे लिए देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

भारत को विमानन क्षेत्र में वैश्विक हब बनाने का लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार इस दशक के अंत तक भारत को वैश्विक विमानन रखरखाव और मरम्मत (MRO) हब बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘उड़ान योजना’ ने देश के सामान्य नागरिकों को पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव दिया है। 2014 में देश में केवल 74 हवाई अड्डे थे, आज यह संख्या 160 से ज्यादा हो चुकी है। गति और प्रगति के साथ भारत तेज़ी से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।”

‘विकसित भारत’ का सपना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका विज़न 2047 तक विकसित भारत का है, और इसके लिए आधारशिला है गति और प्रगति उन्होंने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे, सशक्त सुरक्षा नीति, और विकास के सर्वस्पर्शी मॉडल के माध्यम से भारत दुनिया में अपनी नई पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *