शीश महल’ पर बर्बाद हुआ पैसा दिल्ली के खजाने में लाया जाएगा वापस : CM रेखा गुप्ता

cm Rekha Gupta

CM Rekha Gupta statement: (नई दिल्ली): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सरकारी बंगला, जिसे बीजेपी ने ‘शीश महल’ नाम दिया था, अब दिल्ली सरकार के लिए सफेद हाथी बन गया है। उन्होंने कहा कि इस बंगले पर जो सरकारी पैसा बर्बाद हुआ, वह अब ब्याज सहित सरकार के खजाने में वापस लाया जाएगा।

रेखा गुप्ता ने यह बात ‘आधार इन्फ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025’ नामक कार्यक्रम में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने जनता के टैक्स के पैसे से महंगे फर्नीचर और साज-सज्जा पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए।

क्या है ‘शीश महल’ मामला?

केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, तो वह सिविल लाइंस के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में रहते थे। इस बंगले का पुनर्निर्माण और सजावट की गई थी। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इस पर करीब 33.86 करोड़ रुपये खर्च हुए। लेकिन बीजेपी का कहना है कि असली खर्चा 75 से 80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

जनता के पैसे की होगी सुरक्षा

रेखा गुप्ता ने कहा यह बंगला अब खाली पड़ा है और सरकार पर बोझ बन चुका है। यह एक सफेद हाथी की तरह है। हम तय करेंगे कि इसका क्या किया जाए, लेकिन जो पैसा बर्बाद हुआ है, उसे हम जरूर वापस लाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जनता के पैसे का दुरुपयोग न हो और जो लोग ऐसा करते हैं, उन्हें जवाब देना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *