कर्नाटक में 9 साल की बच्ची बनी मां, स्कूल में ही जन्मा बच्चा; मचा हड़कंप

karnataka

कर्नाटकः कर्नाटक के यदगिर से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। इसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आप गहरी सोच और चिंता में पड़ जाएंगे कि आखिर ये ऐसे कैसे हो सकता हैं?… दरअसल वहां के एक सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने विद्यालय के ही वॉशरूम में एक बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना ने हर किसी को चौंका दिया है। घटना के बाद से स्कूल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

छात्रा को कराया गया अस्पताल में भर्ती

बच्ची को जन्म देते ही छात्रा की हालत खराब हो गई है, जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को एक स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के भी होश उड़ गए हैं। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है।

आयोग ने की स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त टिप्पणी

मामले का स्वतः संज्ञान लेने के बाद बाल संरक्षण आयोग ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ बेहद सख्त टिप्पणी की है। आयोग का कहना है कि स्कूल प्रशासन ने छात्रा की स्थिति को समय पर न तो पहचाना… और ना ही रिपोर्ट दर्ज करवाई… जो की एक गंभीर चूक है। अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सक और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *