प्रधानमंत्री मोदी ने गणेश चतुर्थी पर दी शुभकामनाएं, सभी के लिए किया सुख और शांति की प्रार्थना

(नई दिल्ली): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान गणेश से सभी लोगों के लिए सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। गणेश चतुर्थी भगवान श्री गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। वे बुद्धि और शुभ शुरुआत के देवता माने जाते हैं। किसी भी शुभ काम से पहले उनकी पूजा की जाती है

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा

“आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वह अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बप्पा मोरया।”

सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व

गणेश चतुर्थी भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है यह त्योहार खासकर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गुजरात में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और पूजा करते हैं। लोग भगवान को मोड़क, दूर्वा घास और लाल फूल चढ़ाते हैं। पूजा के दौरान आरती, भजन और प्रसाद भी होता है।

पीएम मोदी का संदेश क्यों खास?

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि त्योहारों से लोगों में एकता और भक्ति की भावना बढ़ती है। उन्होंने देशवासियों के स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। देशभर में लोग इस दिन को खुशी और श्रद्धा से मना रहे हैं। कई जगह पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियों का उपयोग भी किया जा रहा है ताकि त्योहार प्रकृति के लिए भी शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *