निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएँ, PM मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

Nirmala Sitharaman on her birthday: (नई दिल्ली): केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य मंत्री नायब सैनी सहित अनेक नेताओं ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ और यशस्वी जीवन की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा

“वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। विकसीत और आत्मनिर्भर भारत के हमारे सपने को साकार करने में उनके प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूँ।”

मनोहर खट्टर ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा,

“केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन पर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।”

सीएम नायब सैनी ने भी दी बधाई

“केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री आदरणीया श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और राष्ट्र की सेवा एवं प्रगति के लिए यूँ ही अपने मार्गदर्शन से हमें प्रेरित करती रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *