दिल्ली में पहली बार स्थापित हुई मां यमुना की प्रतिमा, LG वी.के. सक्सेना ने निगम बोध घाट पर किया अनावरण

Yamuna

Yamuna Statue: राजधानी में पहली बार यमुना जी के किनारे मां यमुना की प्रतिमा स्थापित की गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने राजधानी के ऐतिहासिक निगम बोध घाट पर मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा यमुना नदी के पवित्र महत्व और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।

यमुना की शुद्धता सबकी जिम्मेदारी

इस अवसर पर एलजी ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का एक अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि “नदी की शुद्धता केवल सरकार की नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।”

निगमबोध घाट पर लगी प्रतिमा

निगम बोध घाट, दिल्ली का प्रमुख श्मशान घाट है, जो यमुना के किनारे स्थित है। यहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार होते हैं, जिससे यमुना प्रदूषण की दृष्टि से संवेदनशील हो जाती है। प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य लोगों को नदी की पवित्रता और उसके महत्व के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में दिल्ली नगर के अधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *