दिल्ली एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव से यातायात प्रभावित

Delhi NCR rain update: (नई दिल्ली): बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हुई तेज बारिश ने राजधानी का मौसम तो सुहाना कर दिया, लेकिन साथ ही कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। सुबह ऑफिस और स्कूल के समय हुई इस बारिश से हजारों लोग प्रभावित हुए।

बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही में रुकावट आई। पूर्वी दिल्ली, नजफगढ़, यमुना विहार, बदरपुर, उत्तम नगर, और पालम जैसे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। हालांकि, इस बार मिंटो ब्रिज जैसे पुराने जलभराव-प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य रही, जिसे निगम की बेहतर तैयारी का परिणाम माना जा रहा है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। बुधवार को दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि सुबह हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली। IMD ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।

यातायात पर पड़ा असर

तेज बारिश के कारण कई मार्गों पर यातायात धीमा हो गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जलभराव वाले मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह दी। कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम भी देखा गया। मेट्रो सेवाएं सामान्य रहीं, लेकिन कुछ स्टेशनों के बाहर पानी भरने से यात्रियों को प्रवेश और निकास में दिक्कत हुई। डीटीसी बसों की गति भी धीमी हो गई, और कुछ मार्गों पर बसों को डायवर्ट किया गया। बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी आने वाले दिनों में अगर बारिश जारी रही, तो प्रशासन के लिए चुनौती और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *