इस्तीफे के बाद पीएम मोदी ने की धनखड़ की तारीफ कहा- उपराष्ट्रपति रहते की देश सेवा

Narendra Modi, Prime Minister

Jagdeep Dhankhar resignation:(नई दिल्ली): देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि वे “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने” के लिए तत्काल प्रभाव से यह निर्णय ले रहे हैं।

पीएम ने एक्स पर किया ये पोस्ट

धनखड़ के इस कदम ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। इस्तीफे की घोषणा के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर उनकी सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

उपराष्ट्रपति का राजनीतिक सफर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कार्यकाल कई दृष्टियों से उल्लेखनीय रहा है। उपराष्ट्रपति के रूप में उन्होंने राज्यसभा के सभापति की जिम्मेदारी निभाई, साथ ही वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लोकसभा सदस्य के तौर पर भी देश की सेवा कर चुके हैं। उनकी सख्त शैली और संवैधानिक मुद्दों पर मुखर राय ने उन्हें एक मजबूत संवैधानिक पदाधिकारी के रूप में स्थापित किया।

उनका यह इस्तीफा ऐसे समय आया है जब केंद्र सरकार कई स्तरों पर पुनर्गठन और रणनीतिक समीक्षाएं कर रही है। अभी तक सरकार या राष्ट्रपति भवन की ओर से उनके उत्तराधिकारी को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इस पर विचार शुरू होने की संभावना है।

अब कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आई शुभकामनाएं यह दर्शाती हैं कि पार्टी और सरकार, धनखड़ की दीर्घकालिक सेवा को सम्मान और कृतज्ञता के साथ देखती है। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा और क्या इस बदलाव से संसद की कार्यशैली या सियासी समीकरणों पर कोई प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *