US Action against on TRF (इस्लामाबाद): अमेरिका द्वारा पहलगाम के हमलावरों ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने पाकिस्तान बिलबिला उठा है। उसने इस आतंकी संगठन का लश्कर-ए-तैय्यबा से संबंध होने से भी इनकार कर दिया है। बता दें कि अमेरिका ने 1 दिन पहले ही पहलाम के हमलावरों को वैश्विक आतंकवादी संगठनों की सूची में डाल दिया है। खास बात यह है कि पाकिस्तान के दोस्त चीन ने भी अमेरिका की इस कार्रवाई का समर्थन कर दिया है। इससे पाकिस्तान बौखला गया है।
अमेरिका और चीन की सख्ती से गिड़गिड़ाया पाकिस्तान
पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदारों पर अमेरिका और चीन की सख्ती से पाकिस्तान गिड़ागिड़ाने लगा है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने यहां मौजूद आतंकवादी संगठनों के नेटवर्क को प्रभावी रूप से ध्वस्त कर दिया है और उनके सदस्यों को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया गया है। यह बयान अमेरिका द्वारा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के बाद आया है। TRF ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने इस हमले को लश्कर-ए-तैयबा से जोड़ने के किसी भी प्रयास को “जमीनी हकीकत के विपरीत” बताया है। उसने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा एक निष्क्रिय और प्रतिबंधित संगठन है, और पहलगाम हमले की जांच अभी तक अनिर्णायक है।
चीन ने किया अमेरिकी कार्रवाई का समर्थन
चौंकाने वाली बात यह है कि पहलगाम हमले के आतंकियों पर अमेरिकी एक्शन का चीन ने भी समर्थन कर दिया है। चीन ने कहा कि वह इस तरह के आतंकी हमले के खिलाफ है और ऐसे संगठनों पर इस कार्रवाई का समर्थन करता है। इसके साथ ही चीन ने भी पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। चीन इन दिनों भारत को अपने करीब लाने की कोशिश कर रहा है।