अब तत्काल टिकट मिलना हो जाएगा आसान, रेलवे ने आज से बदल दिया बुकिंग का नियम

Indian railway

Tatkal Ticket Booking Rules Change: रेल यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यात्रियों को अब तत्काल टिकट मिलना बेहद आसान हो जाएगा। भारतीय रेल मंत्रालय तत्काल टिकट मिलने को आसान बनाने और धांधली खत्म करने के लिए आज यानि 15 जुलाई से नई व्यवस्था लागू कर दी है। इस नए नियम के तहत अब तत्काल टिकट की बुकिंग सिर्फ OTP के आधार पर होगी। इससे फर्जी तत्काल टिकट की बुकिंग पर रोक भी लग सकेगी।

काउंटर पर टिकट बुकिंग के लिए भी ओटीपी जरूरी

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए आज से यहह नया नियम लागू कर दिया है। अब IRCTC वेबसाइट ऐप या स्टेशन काउंटर से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP जरूरी होगा। बिना OTP वेरीफिकेशन के टिकट बुक नहीं हो सकेगी। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य एजेंट्स द्वारा सॉफ्टवेयर से की जाने वाली टिकटों की धांधली रोकना है।

एसी और नॉन एसी टिकटों की तत्काल बुकिंग का समय तय

अब एसी टिकटों के लिए सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक का समय और स्लीपर क्लास के लिए 11:00 से 11:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। यह समय आम यात्रियों के लिए है। इस स्लॉट्स में एजेंट टिकट की बुकिंग नहीं कर पाएंगे।

आधार अकाउंट से लिंक जरूरी

तत्काल टिकट बुकिंग से पहले यात्रियों को एक जरूरी काम अभी से करना होगा। इसके तहते उन्हें IRCTC अकाउंट में आधार लिंक कराना जरूरी है। अगर आधार लिंक नहीं है या मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा नहीं है, तो OTP नहीं आएगा और टिकट बुकिंग फेल हो जाएगी। किसी और व्यक्ति के लिए टिकट बुक करते समय भी उसका आधार और OTP जरूरी होगा। यह नियम केवल तत्काल टिकट पर लागू है। सामान्य टिकट पर इस नियम का फिलहाल असर नहीं पड़ेगा। किसी भी सहायता के लिए IRCTC की हेल्पलाइन 139 या UIDAI नंबर 1947 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *