देश भर में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा पर CM योगी का पहला रिएक्शन, कहा-देंगे ऐसी सजा कि…

Yogi Adityanath,

Changur Baba conversion mastermind (लखनऊ): उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार देश भर में धर्मांतरण कराने का मास्टरमाइंट छांगुर बाबा पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बेहद सख्त रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को सरकार इतनी कड़ी सजा देगी कि वह औरों के लिए समाज में नजीर बने। बता दें कि छांगुर बाबा के संगठित धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश करते हुए यूपी एसटीएफ ने अभी कुछ दिन पहले ही खुद को सूफी संत बताने वाले छांगुर बाबा को उसके कई साथियों समेत गिरफ्तार किया था। यूपी से लेकर देश के विभिन्न राज्यों में उसका धर्मांतरण का नेटवर्क फैला था।

सीएम योगी ने कहा- जब्त होंगी संपत्तियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें कानून के अनुसार ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने।”

महिला आयोग ने मांगी मौत की सजा

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने भी छांगुर बाबा के खिलाफ अत्यंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि धर्म परिवर्तन गिरोह के मास्टरमाइंड को मौत की सजा मिलनी चाहिए। बता दें कि जमालुद्दीन उर्फ ​​छांगुर बाबा पर हिंदू समेत अन्य समुदायों की लड़कियों को निशाना बना कर उनका मुस्लिम धर्म में धर्मांतरण कराता था। इसके लिए उसने बकायदा ‘रेट लिस्ट’ भी बना रखी थी। इस चौंकाने वाले खुलासे से पूरे राज्य में आक्रोश उत्पन्न हो गया है। महिला आयोग ने इसे ‘सुनियोजित साजिश’ करार देते हुए कहा, “हमारी बेटियां कोई प्रयोगशाला नहीं हैं, जहां धर्मांतरण की जहरीली सोच का परीक्षण हो। जो बेटियों को छलकर उनका धर्म छीनते हैं, वे समाज के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।”

क्या करता था छांगुर बाबा

छांगुर बाबा अवैध धर्मांतरण का बड़ा गिरोह चलाता था, जिसके लिए करोड़ों की विदेशी फंडिंग जुटाता था। इसके जरिये उसने अब तक करोड़ों की संपत्ति बना रखा है। वह हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों के प्रेमजाल में फंसाने के लिए प्रलोभन देता था। इस तरकीब के जरिए सैकड़ों लोगों का अवैध धर्मांतरण कराने का आरोप है। उत्तर प्रदेश की एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वाड) ने बलरामपुर जिले के मधपुर गांव निवासी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को राजधानी लखनऊ से 5 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ़्तारी के साथ-साथ उसकी महिला सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को भी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। इन दोनों पर धार्मिक रूपांतरण के एक संगठित और सुनियोजित रैकेट को संचालित करने का आरोप है।

इन्हें बनाता था निशाना

एसटीएफ के अनुसार छांगुर बाबा ग़रीबों, असहायों और विशेष रूप से विधवा महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए लालच देने, डराने-धमकाने और प्रेमजाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का संगीन आरोपी है। पहले उसका गिरोह पीड़ित की आर्थिक या पारिवारिक कमज़ोरी का फायदा उठाकर उसे मदद का भरोसा देते थे, फिर धीरे-धीरे धर्मांतरण के दबाव में लाते थे। इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य आर्थिक और वैचारिक रूप से कमजोर हिंदू, दलित और अन्य गैर-मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए बाध्य करना था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शादी, इलाज, रोजगार, मकान और पैसों का लालच देकर शिकार को अपनी जाल में फंसाताा था। कुछ मामलों में तो धमकी और मानसिक उत्पीड़न भी किया जाता था।

छांगुर उर्फ जलालुद्दीन का बेटा महबूब भी आरोपी

एटीएस ने इस केस में दो 2 अनय आरोपियों—नवीन उर्फ जमालुद्दीन और छांगुर बाबा का बेटा महबूब—को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी की तलाश जारी थी और उसके खिलाफ कोर्ट से ग़ैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम भी घोषित किया। अब मुख्य आरोपी जलालुद्दीन और उसकी सहयोगी नसरीन भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। धर्मान्तरण कराने, धोखाधड़ी कराने, विदेशी और आतंकी फंडिंग समेत उसके खिलाफ कई अन्य मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *