सीजफायर पर ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका चौंका! इजरायल को दी सख्त चेतावनी

विदेश मंत्री अराघची

Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अब एक बड़ा मोड़ आ गया है। अमेरिका की तरफ से सीजफायर की अपील के बाद पूरी दुनिया उम्मीद कर रही थी कि दोनों देश बातचीत की राह पर लौटेंगे, लेकिन ईरान के ताज़ा बयान ने माहौल को और गर्म कर दिया है।

ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने मंगलवार को एक आधिकारिक ट्वीट के माध्यम से इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है और सीजफायर को लेकर अपनी स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर इजरायल अपने हमले नहीं रोकता, तो जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी।

ईरान का बड़ा बयान युद्ध हमने नहीं शुरू किया

अराघची ने अपने ट्वीट में कहा जैसा कि ईरान ने बार-बार स्पष्ट किया है इजरायल ने ईरान पर युद्ध शुरू किया है न कि इसके विपरीत। अभी तक युद्धविराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है। अगर इजरायली शासन ईरानी नागरिकों के खिलाफ अपने अवैध हमले आज सुबह 4 बजे से पहले बंद कर देता है, तो हमारा जवाबी हमला रुक सकता है। हालांकि, हमारे सैन्य अभियानों की समाप्ति पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा। यह बयान न केवल इजरायल के प्रति एक सीधा संदेश है, बल्कि अमेरिका के लिए भी यह संकेत है कि ईरान दबाव में झुकने वाला नहीं है।

अमेरिका को झटका

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस विवाद को शांत करने के लिए दोनों देशों से तुरंत सीजफायर की अपील की थी। उनका मानना है कि यह युद्ध सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसकी आंच पूरी दुनिया तक जा सकती है। लेकिन ईरान के जवाब से यह स्पष्ट है कि वह अमेरिका की शांति पहल को तभी स्वीकारेगा जब इजरायल हमले रोक देगा।

दुनिया की नजरें टिकीं

इस विवाद पर अब संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और अरब देश भी सक्रिय हो गए हैं। कूटनीतिक हल निकालने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन जमीन पर हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह तब तक पीछे नहीं हटेगा जब तक इजरायल अपनी ओर से हमला बंद नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *