कोरोना के नए वैरिएंट से देश में अब तक 116 मौतें, एक्टिव केस घटकर 5,976 पर पहुंचे

covid 19

covid-19 update in India: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि एक्टिव मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में देश में कुल 5,976 सक्रिय केस हैं। बीते 24 घंटे में 40 नए मामले, 3 मौतें पिछले 24 घंटों में देशभर में 40 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में 507 मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं, संक्रमण के चलते 3 लोगों की मौत दर्ज की गई है इनमें दिल्ली में दो और केरल में एक मौत शामिल है।जनवरी 2025 से लेकर अब तक कोरोना के नए वैरिएंट की वजह से 116 लोगों की जान जा चुकी है।

केरल में सबसे अधिक संक्रमण और मौतें

राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो केरल कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां 1,309 एक्टिव केस हैं और अब तक 37 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। इसके बाद गुजरात में 1,046 और पश्चिम बंगाल में 747 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

देश के 32 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट अब तक देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। इसके मद्देनज़र केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड में हैं और संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है।

क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना का यह नया वैरिएंट अधिक संक्रामक जरूर है, लेकिन अब तक सामने आए मामलों में लक्षण हल्के ही देखने को मिले हैं। हालांकि बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पूर्व से बीमार व्यक्तियों के लिए यह खतरा पैदा कर सकता है।

क्या है सरकार की तैयारियां

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां, ऑक्सीजन सिलेंडर और बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन इलाकों में केसों की संख्या बढ़ रही है, वहां कोविड हेल्पलाइन और टेस्टिंग सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया गया है हालांकि देश में कोरोना के नए वैरिएंट से चिंता बनी हुई है, लेकिन सक्रिय मामलों की गिरती संख्या राहत देती है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता, नागरिकों की सजगता और विशेषज्ञों की सलाह मिलकर इस संकट को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभा सकती है। लोगों से अपील है कि वे आवश्यक सावधानी बरतें और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *