Ahmedabad plane crash:(अहमदाबाद): अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अब तक 204 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मगर इस हादसे में एक खुशनसीब की जान बच गई है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 गुरुवार को दुर्घटना का शिकार हो गई। अहमदाबाद में हुई इस भयानक दुर्घटना में जिस एक व्यक्ति की जान बची, वह 40 वर्षीय विश्वाश कुमार रमेश हैं। जो घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। विश्वास कुमार रमेश इस दर्दनाक विमान हादसे में चमत्कारिक रूप से जीवित बच गए हैं।
सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज
विमान हादसे में जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश अहमदाबाद के सिविल अस्पताल, असरवा में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि विमान ने गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और कुछ ही क्षणों बाद मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कुल 242 लोग सवार थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कई प्रमुख हस्तियों की मौत की भी पुष्टि हुई है।
कौन थे दुर्घटना में जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश
विश्वाश कुमार रमेश इस प्लेन की सीट नंबर 11A पर बैठे थे। हादसे के बाद बचावकर्मियों ने उन्हें विमान के मलबे से जीवित निकाला। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें शरीर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है और मनोवैज्ञानिक सहायता भी दी जा रही है क्योंकि वे मानसिक रूप से सदमे में हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, “विश्वाश कुमार को दुर्घटना स्थल से निकालते ही तुरंत अस्पताल लाया गया था। उन्हें गहरी खरोंचें और आंतरिक चोटें हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज जारी है।
बिहार से ताल्लुक रखता है परिवार
विश्वाश कुमार रमेश का परिवार बिहार से ताल्लुक रखता है। वह एक निजी कंपनी के प्रोजेक्ट पर लंदन जा रहे थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे अहमदाबाद पहुंचने की तैयारी में हैं। विश्वाश कुमार रमेश, उम्र 40 वर्ष के हैं। वह सीट नंबर 11A पर बैठे थे। इस विमान हादसे में अब तक एकमात्र जीवित बचे यात्री की पुष्टि विश्वास कुमार रमेश के तौर पर ही हुई है।