Covid Update in India: (नई दिल्ली) भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार, 1 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में COVID-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,961 हो गई है। यह संख्या एक बार फिर 4000 के करीब पहुंच गई है, जिससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों और आम नागरिकों की चिंता बढ़ गई है।
एक दिन में 203 नए मामले, 2 मौतें
बीते 24 घंटों में देशभर में 203 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2 मौतें भी दर्ज की गई हैं जिनमें एक कर्नाटक और एक केरल से है। इन नई मौतों के साथ ही अब लोगों में यह सवाल उठने लगा है कि क्या कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ रहा है।
सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
आंकड़ों के मुताबिक, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्य एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रभावित नजर आ रहे हैं। केरल में पहले से ही सबसे ज्यादा सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। केरल अब तक सबसे अधिक एक्टिव केस है वहीं महाराष्ट्र में फिर से कोरोना मामलों में उछाल देखी जा रही है इसके अलावा दिल्ली में धीरे-धीरे बढ़ रही हैं संक्रमित मरीज संख्या
लोगों में चिंता, सरकार सतर्क
मामलों में हो रही यह बढ़ोतरी भले ही नियंत्रण से बाहर नहीं है, लेकिन इससे आम जनता की चिंता जरूर बढ़ गई है। सरकार ने राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है और टेस्टिंग व निगरानी को तेज करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील
मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच कराएं, मास्क पहनें और भीड़भाड़ से बचें। खासतौर पर बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।