Haryana IAF Plane Crash: पंचकूला में एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान

IAF Plane Crash In Panchkula: शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला के रायपुररानी के कटे गांव में वायुसेन का फाइटर जहाज क्रैश हो गया। इस हादसे के बाद हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वायुसेना के अधिकारी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

विमान के जमीन पर गिरने से पहले ही पायलट ने पैराशूट के जरिए छलांग लगा दी, जिसके कारण पायलट को गंभीर चोट नहीं आई। फाइटर प्लेन क्रैश होते ही आग के गोले में बदल गया। घटनास्थल के आस पास प्लेन के टुकड़े फैले मिले। इस घटना में किसी भी आम लोगों के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा काफी भयानक था। क्रैश होने के बाद विमान के टुकड़े दू-दूर तक फैल गए थे। विमान कटी पतंग जैसे लहराते हुए एक खाई में गिरा, जिसके तुरंत बाद ही उसमें आग लग गई। पायलट विमान के जमीन पर गिरने से पहले ही कूद चुका था। बाद में ग्रामीणों ने पायलट को जंगल के बीच से बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। स्थानीय निवासियों ने हादसे की जानकारी स्थानीय प्रशासन तक पहुंचाई।

वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

बताया जा रहा है कि, प्रशिक्षण के दौरान यह वायुसेना का विमान क्रैश हुआ है। क्रैश हुए विमान फाइटर जेट की पहचान जगुआर के रुप में हुई है। घटना के बाद वायुसेना के आधिकारिक एक्स हैंडल से कहा गया, भारतीय वायुसेना के एक जगुआर विमान के क्रैश का कारण सिस्टम में तकनीकी खराबी थी। इस घटना की सच्चाई जानने के लिए वायुसेना ने जांच का आदेश दे दिया है।

Read Also: UP: ‘व्यवस्था बदलेगी तो जेल में होंगे सीओ अनुज चौधरी’, अखिलेश यादव के चाचा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

इसके अलावा इस घटना के पीछे के कारणों को पता लगाने की कोशिश की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई भी घटना ना घटे। साथ ही क्रैश को लेकर किसी भी तरह के अफवाहों से बचने के लिए भी कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही क्रैश के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल, इलाके की घेराबंदी कर राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Read Also: http://Holi 2025: ‘अब मथुरा और ब्रज की भूमि का होगा समग्र विकास’, रंगोत्सव का शुभारंभ करते हुए बोले सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *