UP Assembly Session: ‘मैंने सीसीटीवी में सब देख लिया…नाम नहीं लेना चाहता’, विधायक के गुटखा खाकर विधानसभा में थूकने का मामला

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है और आज सत्र का 9वां दिन है। सत्र की कार्यवाही के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एक विधायक ने पान मसाला खाकर सदन के हॉल में ही थूक दिया। जिसके बाद विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि मैंने सीसीटीवी में उस माननीय विधायक को देख लिया लेकिन मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता।

विधानसभा स्पीकर महाना ने कहा कि आज सदन में जो भी हुआ, उसे बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि मुझे आज सुबह सूचना मिली कि हमारे किसी माननीय सदस्य ने पान मसाला खाकर सदन में ही थूक दिया। जिसके बाद मैं वहां आया और साफ-सफाई करवाई। मैंने इस पूरे घटनाक्रम के बाद सदन का सीसीटीवी वीडियो देख लिया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये शर्मनाक हरकत किसने की है। लेकिन मेरा इरादा उन्हें अपमान करने का नहीं है इसलिए मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता। लेकिन मेरा आप सभी सदस्‍यों से निवेदन है कि अगर आप किसी को ऐसा करते देखे तो तुरंत रोक दें। ये विधानसभा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 403 विधायकों और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की है। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि सदन की गरिमा को बनाए रखें और साफ सफाई का ध्यान रखें।

Read Also: Maharashtra: पहले औरंगजेब को बताया महान शासक, अब अबू आजमी ने लिया अपने बयान से यू-टर्न

अपनी गलती स्वीकार करें- स्पीकर

बता दें कि, सदन में घटी इस घटना के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उस विधायक की पहचान हो चुकी है। लेकिन मैं चाहता हूं कि वह खुद आकर अपनी गलती स्वीकार कर लें। अगर ऐसा नहीं होता है तो मुझे उसे बुलवाना पड़ेगा। इसके अलावा मैं आप सभी से अपील करता हूं कि दोबारा ऐसी हरतक न हो। हमें जनता ने प्रदेश की उन्नति और विकास के लिए चुनकर यहां भेजा है।

Read Also: Maharashtra: मंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद धनंजय मुंडे का पहला बयान, रिजाइन को लेकर खुलकर दी प्रतिक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *