Ind vs Aus: मोहम्मद शमी ने मैच के बीच पिया एनर्जी ड्रिंक्स, रोजा ना रखने पर भड़क गए मौलाना, भाई ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Ind vs Aus Mohammed Shami: भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पी रहे हैं। शमी की इस तस्वीर को लेकर विवाद हो रहा है क्योंकि यह महीना रमजान का चल रहा है।

इस दौरान मुस्लिम समुदाय से आने वाले लोग रोजा रखते हैं। कई मौलाना शमी द्वारा रोजा न रखने का विरोध कर रहे हैं। अब इस तस्वीर को लेकर राजनीति भी तेज हो गई। बीजेपी इस मामले में क्रिकेटर शमी के बचाव में उतर आई है। बीजेपी का कहना है कि हर चीज को धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता और आस्था किसी भी व्यक्ति का निजी मामला होता है। वह इस समय देश के लिए खेल रहे हैं।

बता दें कि, शमी के जूस पीने को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि इस्लाम ने रोजे को एक फर्ज करार दिया है। अगर कोई शख्स जानबूझकर रोजा नहीं रखता तो वह गुनेहगार है। शमी ने रोजा नहीं रखा, जबकि रोजा रखना उनका वाजिब फर्ज है। ऐसा ना करके उन्होंने बहुत बड़ा गुनाह किया है, शरीयत की नजर में वो मुजरिम हैं।

मोहम्मद जैद ने दिया करारा जवाब

वहीं, क्रिकेटर शमी के भाई मोहम्मद जैद ने इसको लेकर मुंहतोड़ जवाब दिया है। जैद ने कहा कि, भाई दुबई में खेल रहे हैं और दुबई का सफर बहुत लंबा है। इन मौलाना को भी पता होगा कि जब कोई 70 किलोमीटर के सफर से ज्यादा के सफर पर होता है तो वह रोजा छोड़ सकता है। उसके भी कुछ नियम होते हैं।

Read Also: http://UP Assembly Session: ‘मैंने सीसीटीवी में सब देख लिया…नाम नहीं लेना चाहता’, विधायक के गुटखा खाकर विधानसभा में थूकने का मामला

जैसे कि, वह इंसान रोजा बाद में रख सकता है। ये इतना बड़ा कोई मुद्दा नहीं है। ये लोग हर बात पर ऐसा निकाल देते हैं कि ये इस्लाम के खिलाफ है, पर सच में ऐसा कुछ है नहीं। इस्लाम में तो कई और चीजें भी हैं, लोग उसे भी नहीं मान रहे हैं। मौलाना साहब को उन चीजों पर भी गंभीरता से अपनी बात रखनी चाहिए और लोगों को जागरूक करना चाहिए।

Read Also: Maharashtra: धनंजय मुंडे की मंत्री पद की चली गई कुर्सी, सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में करीबी पर लगे थे आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *