Holi 2025: ब्रज की होली में संतों ने की मुसलमानों की एंट्री रोकने की मांग, बीजेपी विधायक बोले- रंग लगवाने पर अल्लाह दंड देगा  

Braj ki Holi 2025: ब्रज की होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की मथुरा के संतों ने मांग की है। संतों की इस मांग का बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने भी समर्थन किया है। बजट सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि निश्चित रूप से जो हमारी संस्कृति को नहीं मानते हैं, उन्हें ऐसे आयोजनों पर जाने से रोका जाना चाहिए।

संतों की मांग का समर्थन करते हुए बीजेपी विधायक बचौल ने कहा कि मदरसों में हमारी संस्कृति को नहीं मानने का पाठ पढ़ाया जाता है कि रंग लगाने से अल्लाह दंड देगा, उन लोगों को सनातन धर्म के आयोजनों में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वे हमारे देवी-देवताओं में विश्वास नहीं रखते और सनातन संस्कृति से परहेज करते हैं, तो उन्हें ऐसे आयोजनों में शामिल नहीं होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके पूर्वज हिंदू थे।  

बता दें कि, मथुरा में ब्रज की होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस बीच, मथुरा के संतों ने एक स्वर में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ब्रज की होली देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि इसमें केवल सनातनी संस्कृति के अनुयायी ही भाग लें। उन्होंने सवाल उठाया कि होली जैसे हिंदू धार्मिक आयोजन में मुस्लिमों का क्या कार्य?

Read Also: http://Ind vs NZ: कल भारत के सामने होगी कीवी चुनौती, ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

लठमार होली का महत्व

ब्रज में होली का उत्सव कई दिन पहले ही शुरू हो जाता है, जहां उमंग और जोश का अनोखा संगम देखने को मिलता है। दूर-दूर से लोग इस होली को देखने के लिए यहां आते हैं। इसकी शुरुआत राधा रानी की जन्मस्थली बरसाना से होती है। विशेष रूप से प्रसिद्ध ‘लठमार होली’ भगवान कृष्ण के काल में उनकी लीलाओं से जुड़ी हुई मानी जाती है। यह त्योहार ब्रज की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। विदेशों से भी लोग इसे देखने के लिए आते हैं।

Read Also: Delhi: कांग्रेस प्रवक्ता ने रोहित शर्मा को बताया ‘मोटा’, कप्तानी को कहा बेअसर, विवाद के बाद बीजेपी ने घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *