Champions Trophy 2025 Afg vs Eng: चैंपियंस ट्रॉफी में बुधवार को अफगानिस्तान और इग्लैंड के बीच मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने शतक जड़कर ना सिर्फ अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया बल्कि अपने नाम इतिहास भी दर्ज कर लिया। जादरान ने अपने करियर कर छठा शतक ठोका।
बता दें कि, अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। पहला विकेट गुरबाज के रुप में 11 रनों पर ही गिर गया इसके बाद 37 रन पर तीन विकेट गिर गए। लेकिन जादरान एक छोर पर डटे रहे और शतक लगाकर टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला।
जादरान ने रचा इतिहास
अफगानी खिलाड़ी जादरान ने 146 गेंदों में 177 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे। आखिरी ओवर की पहले गेंद पर लंबा शॉट मारने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच थमा बैठे। चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले जादरान अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने वनडे विश्वकप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था।
मैच में अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 326 रनों का टारगेट सेट किया। जादरान के शतक के अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने 41, शाहिदी ने 40 और मोहम्मद नबी ने भी 40 रनों की धांसू पारी खेली। इसकी बदौलत अफगान टीम ने 7 विकेट पर 325 रन बनाए।
इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ही कमाल दिखा सके। इस पेसर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। लियाम लिविंगस्टोन को 2 सफलताएं मिलीं। जबकि जेमी ओवर्टन और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट हासिल किया।
क्या है सेमीफाइनल का समीकरण
इग्लैंड टीम को अभी 2 मैच खेलने हैं, जो अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैं। इंग्लिश टीम यदि यह दोनों मैच जीतती है तो वो सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी। उसके साथ कंगारू टीम भी क्वालिफाई कर लेगी। जबकि अफ्रीका बाहर हो जाएगी।
वहीं, अफगानिस्तान टीम को भी अभी 2 मैच खेलने हैं। यह दोनों मुकाबले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं। अफगान टीम यदि पूरी ताकत लगाती है और यह दोनों मैच जीत लेती है, तो वो सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी। इस स्थिति में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों बाहर होंगी। जबकि अफ्रीका क्वालिफाई कर लेगी।
Read Also: Jharkhand: महाशिवरात्रि पर हजारीबाग में बवाल, दो समुदाय में पत्थरबाजी और तोड़फोड़, इलाके में तनाव