Delhi: तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद शशि जरूर इन दिनों कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी में उनकी उपेक्षा की जा रही है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस को मेरी जरूरत नहीं है, तो मेरे पास भी विकल्प मौजूद है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से कांग्रेस में अपने भविष्य को लेकर चर्चा की थी। अब एक बार फिर से कांग्रेस सांसद चर्चा में है।
सांसद थरूर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। उनकी ये फोटो भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर चर्चा के बाद की है। पोस्ट में शशि थरूर पीयूष गोयल के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। दोनों की तस्वीर सामने आने के बाद अब सियासी अटकलें भी तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि थरूर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, ब्रिटेन के व्यापार और व्यापार राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ उनके भारतीय समकक्ष, वाणिज्य और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में उन्हें बातचीत करके अच्छा लगा। लंबे समय से रुकी हुई एफटीए वार्ता फिर से शुरू हो गई है, जो काफी सरहानीय है। इससे पहले शशि थरूर ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि अगर डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को खुद से अच्छा नेगोशिएटर बताया है, तो यह खुशी की बात है।
Read Also: Bihar: भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त जारी, पीएम मोदी ने लालू को भी घेरा
कांग्रेस से नाराज हैं शशि थरूर
बता दें कि, शशि थरूर इन दिनों कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी में उनको अहमियत नहीं मिल रही है। उन्होंने सवाल किया था कि संसद में उन्हें बोलने का मौका क्यों नहीं दिया जाता है। राहुल गांधी से मुकालात के बाद उन्होंने पूछा था कि क्या वह उन्हें राज्य की राजनीति में लाना चाहते हैं। हालां,कि राहुल गांधी ने उनके सवाल का जवाब नहीं दिया था। जिसके बाद थरूर ने कहा था कि मेरे लिए विकल्प खुले हैं। अब बीजेपी नेता के साथ तस्वीर शेयर पर अटकलों का बाजार फिर से गर्म हो गया है।