Delhi Chunav: राजधानी में मतदान से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षाकर्मी, छावनी में तब्दील दिल्ली

delhi police

Delhi Chunav 2025: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा को सख्त किया गया है। अर्धसैनिक बलों की 150 से अधिक कंपनियां और 30 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। चुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में कराने के लिए सुरक्षा को पुख्ता किया जा रहा है। स्पेशल सीपी (अपराध) और चुनाव सेल के प्रभारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा की रूपरेखा तैयार की।

उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस कर्मी स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चुनाव पूर्व व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि नियमित नकदी जब्ती के साथ-साथ ड्रग्स और शराब की रिकॉर्ड जब्ती हुई है। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील के रूप में की गई है और इनमें से कुछ स्थानों पर ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

स्पेशल सीपी ने आगे कहा, संवेदनशील बूथों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी और शांति, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) को भी तैनात किया जाएगा। जनवरी में, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ एक अंतर-राज्य समन्वय बैठक की थी।

बता दें कि, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, बैठक के दौरान, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने 150 से अधिक अर्धसैनिक कंपनियों और साइबर-विशेषज्ञ अधिकारियों से कड़ी निगरानी बनाए रखने का अनुरोध किया था। चुनाव के लिए 30,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बरती जाएगी।

Read Also: Rajasthan: धर्मांतरण को लेकर विधानसभा में बिल पेश, लव जिहाद और धर्म परिवर्तन को लेकर सजा का प्रावधान, पढ़िए पूरी जानकारी

पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने कहा, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के अलावा, हम अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहल भी लागू कर रहे हैं। सभी एसएचओ और पुलिस चौकी प्रभारियों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस टीमों ने दिन-रात गश्त तेज कर दी है। मतदान में किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था न बिगड़े हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

Read Also: http://Parliament Budget Session: लोकसभा में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ‘मेक इन इंडिया आइडिया अच्छा, लेकिन फेल हुए पीएम’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *