Cricket: 23 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा करिश्मा, लंका में रच दिया महाकीर्तिमान

Cricket: विश्व क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया टीम अपने अक्रामक खेल के लिए अलग पहचान बनाती है। इस अक्रामक रवैये के कारण क्रिकेट मैदान पर कंगारू टीम ने एक के बाद एक महारिकॉर्ड कायम किए हैं। अब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम ने 23 साल बाद एक बार फिर से विदेशी धरती पर कीर्तिमान रचा है। श्रीलंका के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान टीम को बुरी तरह से हराया। पहले ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी और फिर कमाल की गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को 242 रन और पारी से शिकस्त दी।

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट में विदेशी धरती पर अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया। ये ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथी सबसे बड़ी जीत भी है। ऑस्ट्रेलियन टीम ने 23 साल बाद 200 से ज्यादा रन और पारी के अंतर से कोई टेस्ट मैच अपने नाम किया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने साल 2002 में साउथ अफ्रीका को उसी के घर में 360 रन और पारी के अंतर से हराया था।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट में बड़ी जीत…

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी और 360 रन, जोहान्सबर्ग, 2002

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी और 332 रन, ब्रिस्बेन, 1946

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी और 259 रन, गकबेर्हा, 1950

श्रीलंका के खिलाफ पारी और 242 रन, गाले, 2025

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी और 226 रन, ब्रिस्बेन, 1947

बता दें कि, मैच में पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। कंगारू ओपनर ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा दोनों ने मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई। हेड ने अपने चिर परिचित अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। ख्वाजा ने इस मैच में अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। इस दौरान ख्वाजा ने2 232 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ 141 ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर शतक ठोका। टेस्ट में पदार्पण कर रहे युवा बल्लेबाज जोश इंगलिस ने भी 102 रनों की शानदार पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 654 रन बनाकर घोषित कर दी। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा प्रभात जयसूर्या और वेंडर्सी ने 3-3 लिए।

Read Also:http://Union Budget Live: बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत, अब 12 लाख नहीं 12 लाख 75 हजार रुपए तक कोई टैक्स नहीं, बदली गई व्यवस्था

बिखर गई लंका की बल्लेबाजी

पहली पारी के जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम 165 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन दिनेश चांदीमल 72, कप्तान धनंजय डी सिल्वा 22 और कुशल मेंडिस 21 ने बनाए। इसके अलावा मेजबान टीम का कोई बल्लेबाज 20 रनों से ज्यादा रन नहीं बना सका। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमन 5 और नाथन लियोन 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए। फालोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बिखर गई। इस पारी में लंका की टीम 247 रनों पर ढेर हो गई। इस पारी में नाथन लियोन और मैथ्यू कुहनेमन ने 4-4 विकेट झटके। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 242 रनों से अपने नाम किया।

Read Also: http://Union Budget: आत्मनिर्भर भारत अभियान को रफ्तार…आम आदमी की जेब भरने वाला, आम बजट की पीएम ने की तारीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *