Punjab Ambedkar Statue Broke: पंजाब के अमृतसर शहर में गणतंत्र दिवस के मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी गई। जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। सीएम भगवंत मान ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब में किसी को भी ऐसा कुकृत्य करने की आजादी नहीं दी जाएगी।
सीएम मान ने इस बात पर जोर दिया कि यह घटना बेहद निंदनीय है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन को मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही एक्स पर एक पोस्ट में सीएम मान ने लिखा कि श्री अमृतसर साहिब की हेरिटेज स्ट्रीट पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना बेहद निंदनीय है और इस घटना के लिए किसी को माफ नहीं किया जाएगा।
इस निंदनीय घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी। किसी को भी पंजाब के भाईचारे और एकता को तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रशासन को इसकी जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।
Read Also: http://Delhi Election 2025: विधानसभा चुनाव में घर से कौन डाल सकते हैं वोट? EC ने बताई पूरी प्रक्रिया
सुखबीर बादल ने की निंदा
शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल ने भी इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि इससे लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए गहन जांच की मांग की। सुखबीर बादल ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर श्री अमृतसर साहिब में हेरिटेज स्ट्रीट पर बीआर अंबेडकर जी की प्रतिमा को अपवित्र करने के प्रयास की कड़ी निंदा करता हूं। इस जघन्य कृत्य ने लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।