Madhya Pradesh Mhow Rally Rahul Gandhi: बिहार के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को मध्यप्रदेश में रैली को संबोधित किया। महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली में उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया और कहा कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले संविधान को समाप्त करने की बात कही थी, इन्होंने कहा था कि अगर 400 सीटें आ गईं तो वह संविधान को बदल देंगे।
बीजेपी इस गलत मंसूबे पर पानी फेरने के लिए इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता खड़े हुए और नतीजा यह निकला कि प्रधानमंत्री ने संविधान के सामने माथा टेकना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस समय देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस है जो संविधान को मानती है और इसके लिए लड़ रही है और दूसरी तरफ बीजेपी-आरएसएस है जो संविधान के खिलाफ हैं, इसे कमजोर करते हैं और खत्म करना चाहते हैं।
राहुल गांधी की इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलना जारी रखा। कहा कि दलितों के लिए, आदिवासियों के लिए, पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। आप देखिए, दो-तीन अरबपतियों को सारे कॉन्ट्रैक्ट दे दिए जाते हैं। संविधान में लिखा है कि हिन्दुस्तान के सारे नागरिक एक समान है।
Read Also: http://Delhi Chunav 2025: केजरीवाल ने जारी किया घोषणा पत्र, यमुना-सड़कों पर माफी, 15 गारंटियां गिनाई
संविधान में लिखा है हर हिन्दुस्तानी को सपना देखने और भविष्य बनाने का हक होना चाहिए। 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हिन्दुस्तान में है। राहुल गांधी ने आगे कहा, यह नोटबंदी जो इन्होंने की, जो जेएसटी लागू की है वो हिन्दुस्तान के गरीब लोगों को खत्म करने के औजार है। जीएसटी हिन्दुस्तान के गरीब लोग देते हैं। साथ ही राहुल गांधी ने दावा किया कि पीएम मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपए अरबपतियों का कर्जा माफ किया है।