Violence: भारत के पड़ोसी देशों में बढ़े हिन्दूओं पर हमले, बांग्लादेश में 2200…पाकिस्तान में 112 केस, राज्यसभा में विदेश मंत्रालय ने दिए आंकड़े

MEA on Pak Bangladesh Violence: भारत के विदेश मंत्रालय ने पड़ोसी देशों में हो रहे हिन्दूओं पर अत्याचार को लेकर आंकड़े दिए हैं। विदेश मंत्रालय का कहना है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर हिंसा के 2200 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान में भी हिंसक मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है और साल 2024 में अब तक 112 केस सामने आए हैं।

यह सभी मामले बांग्लादेश में शेख हसीना की अवामी लीग सरकार गिरने के बाद हुए हैं। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में विदेश मंत्रालय ने डेटा प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमने बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों को पत्र लिखकर संबंधित सरकारों से अपने देशों में हिंदूओं की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि सरकार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और बांग्लादेश सरकार के साथ अपनी चिंताओं को व्यक्त किया है। भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगी।

एमईए के बयान में कहा गया है कि भारत सरकार राजनयिक के माध्यमों से अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा के मुद्दे को उठाती है और पाकिस्तान सरकार से धार्मिक असहिष्णुता, सांप्रदायिक हिंसा, अल्पसंख्यक समुदायों पर उत्पीड़न और हमलों को रोकने, उनकी सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की मांग करती है। भारत उचित अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा को उजागर करना जारी रखेगा।

Read Also: Rajasthan: जयपुर में एलपीजी ट्रक में ब्लास्ट, 8 लोग जिंदा जले, 30 से ज्यादा झुलसे, 200 मीटर तक का इलाका बन गया आग का गोला

पीएम ने जताई थी चिंता

बता दें कि, बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद वहां पर अल्पसंख्यकों पर टारगेट कर निशाना बनाया जा रहा है। पड़ोसी देश से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही है। 15 अगस्त पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता चुके हैं। पीएम ने कहा कि पड़ोसी देशों में रह रहे हिन्दूओं की भारत के 140 करोड़ लोगों को चिंता है।

Read Also: UP: संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण को लेकर तोड़ी गई सीढ़ियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *