Parliament Scuffle Row: दिल्ली पुलिस बीजेपी के घायल सांसदों के बयान करेगी दर्ज, बाद में राहुल गांधी से होगी पूछताछ

Parliament Scuffle Row: गुरुवार को संसद में हुई धक्का-मुक्की को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राहुल के खिलाफ शिकायत के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस पहले बीजेपी के दोनों घायल सांसदों के बयान दर्ज करेगी और उसके बाद सीसीटीवी खंगाले जाएंगे। सबूत मिलने के बाद कांग्रेस सांसद को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस संसद सचिवालय को पत्र लिखकर उस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की मांग कर सकती है, जहां कथित घटना हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले को स्थानीय पुलिस से क्राइम ब्रांच को सौंपने पर भी विचार कर सकते हैं।

बता दें कि, गुरुवार को संसद में प्रदर्शन के दौरान यह घटना घटी है। गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस बाबा साहेब के समर्थन में प्रदर्शन करने जा रही थी। सदन के मकर द्वार पर कांग्रेस सांसदों की बीजेपी सांसदों के साथ मुलाकात हो गई। जिसके बाद यह घटना घटी।

घटना के बाद बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज और अनुराग ठाकुर ने संसद मार्ग थाने में गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कृत्य), 131 (आपराधिक बल का प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Read Also: Rajasthan: जयपुर में एलपीजी ट्रक में ब्लास्ट, 8 लोग जिंदा जले, 30 से ज्यादा झुलसे, 200 मीटर तक का इलाका बन गया आग का गोला

सांसदों की हालत में सुधार

धक्का-मुक्की में बीजेपी के दो सांसद प्रताप चंद सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हुए थे। दोनों घायल नेताओं को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर वह डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में हैं। डॉक्टरों ने अधिकारियों को बताया कि उनकी हालत में सुधार है। वह जल्दी ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे।

Read Also: Sambhal: एएसआई ने कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग, इन 22 जगहों का किया गया गुपचुप निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *