Politics: संसद में धक्का-मुक्की को लेकर गरमाई सियासत, किरेन रिजेजू बोले- अगर हमारे सांसद राहुल गांधी पर हाथ उठा देते तो क्या होता?

Parliament Winter Session: संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की को लेकर राजनीति गरमा गई है। सांसदों के चोटिल होने के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है और आरोप लगा रही है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सांसदों को धक्का दिया है। जिसके बाद चोटिल सांसदों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को गलत बताया और कहा कि यह हमारे खिलाफ राजनीती की जा रही है। राहुल गांधी के साथ मौजूद सांसदों को संसद में नहीं जाने दिया जा रहा था और उनका रास्ता रोका जा रहा था। जिसके बाद यह धक्का-मुक्की हुई है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजेजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाने साधते हुए कहा कि संसद कोई कुश्ती और स्मार्टनेस दिखाने का मंच नहीं है। उम्र में अपने से बड़े सांसदों पर हाथ उठाने के लिए कराटे सीखे हैं क्या? उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने शारीरिक ताकत दिखाई और उन्होंने हमारे दो सांसदों को धक्का दिया।

अगर हमारे सांसद भी हाथ उठा देते तो क्या होता। राहुल गांधी ने बीजेपी के दो सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को बहुत धक्का दिया, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। क्या राहुल गांधी ने कराटे-कुंग फू दूसरे सांसदों को मारने के लिए सीखा है। यह बेहद ही निंदनीय और लोकतंत्र पर कुठाराघात है।

रिजेजू ने कहा, संसद परिसर में सांसद अपने-अपने विचार को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोग तो रोज प्रदर्शन करते हैं। आज एनडीए के सांसदों ने इसलिए प्रदर्शन किया, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को आजादी के समय से लेकर अभी तक अपमान करने का सिलसिला जारी रखा और फिर झूठ बोलकर संसद के भीतर और बाहर गृह मंत्री अमित शाह का वीडियो काटकर झूठ फैलाया।

Read Also: UP: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ने दी बिजली विभाग को धमकी, सबका हिसाब…सरकार बदल दो…FIR दर्ज

यह अमर्यादित और निंदनीय घटना- रिजेजू

उन्होंने कहा कि राहल गांधी को संविधान और कानून ने ताकत दी है। अगर सभी सांसद यहां हाथापाई करने आते हैं तो सदन कैसे चलेगा फिर। यह देश की सबसे बड़ी लोक पंचायत हैं और यहां अमर्यादित और निंदनीय घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना के बाद पार्टी के सभी सांसदों में आक्रोश हैं और वह कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस का इतिहास हिंसा, तुष्टिकरण और भ्रामक राजनीति का रहा है।

Read Also: Politics: अमित शाह का कांग्रेस पर जोरदार पलटवार, कहा- कांग्रेस अंबेडकर विरोधी पार्टी…भारत रत्न देने का किया था विरोध अब फैला रही भ्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *