Weather Forecast Update: राजस्थान और मध्यप्रदेश में शीतलहर का कहर जारी, पहाडी इलाकों में बर्फबारी जारी, उत्तर भारत में बढ़ रही सर्दी

Weather Forecast Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में लगातार सर्दी बढ़ रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी है। मध्यप्रदेश के शहडोल में पारा एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते सात दिनों से प्रदेश में कोल्ड वेव का कहर देखा जा रहा है। सोमवार को भोपाल, जबलपुर समेत 37 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट है।  

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पारा 2.5 डिग्री पहुंच चुका है। कानपुर में 13 साल बाद न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां साल 2011 में 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज हुआ था। राजस्थान में अगले चार दिन कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। सीजन में पहली बार शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के फतेहपुर में तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू में पत्तों पर बर्फ जम गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बिहार-हरियाणा समेत 14 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। पंजाब और मध्य प्रदेश के सीवियर कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। उधर, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 18 हजार फीट ऊंचा ‘ॐ’ पर्वत बर्फ से ढंक गया है। दुनिया में इस इकलौते पौराणिक पर्वत पर प्राकृतिक रूप से उभरा ‘ॐ’ फिर नजर आने लगा है। पिछले साल बेहद कम बर्फबारी होने और पहाड़ों पर तापमान बढ़ने से इस साल अगस्त में पहली बार इस पर्वत से बर्फ गायब हो गई थी।

Read Also: http://Constitution Debate: राज्यसभा में संविधान पर चर्चा, वित्त मंत्री बोलीं- एक परिवार को बचाने के लिए संविधान को तार-तार किया गया

ठंड बढ़ने के कारण…

पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है। इससे उत्तर और मध्य भारत के इलाकों में ठंड बढ़ रही है।

पाकिस्तान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है।

बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ रही है।

Read Also: http://Ind vs Aus Gabba Test Live: तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत 51 रनों पर 4 विकेट, 2 दिन का खेल बाकी, भारत बचा पाएगा टेस्ट?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *