Rajyasabha: विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर फूटा जेपी नड्डा का गुस्सा, बोले- देश को बताए सोरोस से क्या रिश्ता?  

Rajyasabha No Confidence Motion: राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है। विपक्ष ने सभापति को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। विपक्ष का कहना है कि सभापति विपक्षी दलों के नेताओं को बोलने नहीं देते हैं। हम सभापति को हटाने की मांग करते हैं। सदन में हंगामा बढ़ता देख कार्यवाही को 12 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा का गुस्सा जमकर फूटा। नड्डा का कहना है कि विपक्ष ने कभी आसन का सम्मान नहीं किया है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। हमारे लोग लगातार जॉर्ज सोरोस का मामला लगातार उठा रहे हैं लेकिन विपक्ष इसका जवाब देने की बजाय हंगामा कर रहा है। यह देश का आंतरिक और बाहर का सवाल है।

आम जनता को बताना चाहिए कि कांग्रेस और सोरोस का क्या रिश्ता है। इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। यह हमारे देश की संप्रभुता पर प्रश्नवाचक चिन्ह है। हमारे पक्ष के लोग लगातार दो दिनों से सोरोस के साथ संबंध को लेकर मामला उठा रहे हैं। विपक्ष को इस मुद्दे से भागना नहीं चाहिए बल्कि देश को इसका जवाब देना चाहिए।

Read Also: http://Bangladesh Violence: हिन्दू मंदिरों में लगाई गई आग, मूर्तियों को तोड़ा गया, ISKCON ने किया दावा

उन्होंने आगे कहा, मुद्दे को भटकाने के लिए बहुत कोशिश कर रहे हैं। इसलिए ही यह सभापति के प्रति अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास कर रहे हैं। सभापीठ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना देश की संप्रभुता के मुद्दे से राष्ट्र का ध्यान हटाने की योजना है। इसकी सभी को भर्त्सना करनी चाहिए। उन्होंने कभी भी सभापीठ का सम्मान नहीं किया। देश कभी इन्हें माफ करने वाला नहीं है।

Read Also: http://Ind vs Aus BGT 2024: एडिलेड टेस्ट में मंडराया भारत पर हार का खतरा, 128 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौटी, बोलैंड और कमिंस को दो-दो विकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *