UP: कन्नौज में दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस ट्रक में जा घुसी, 8 यात्रियों की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

UP Bus Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से ज्यादा यात्री घायल गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को स्थानीय निवासियों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालात का जायजा लेने डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे।

ये भीषण हादसा दोपहर कन्नौज जिले के सकरावा थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेस-वे 141 पर औरेया बॉर्डर के पास हुआ। इस बीच रास्ते से गुजर रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी घायलों की मदद के लिए रुक गए। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक, तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और सड़क पलट गई। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर यूपीडा की टीम और पुलिस भी पहुंच गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और रेस्क्यू में कई घंटे लग गए।

Read Also: http://Farmers Delhi March: बैरिकेड पर चढ़े किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, कई गांवों में इंटरनेट बंद

सीएम ने जताया दुख

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस हादसे में मरने वालों की संख्या 6 से बढ़कर 8 हो गई है और घायलों की संख्या 19 है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मृतकों के परिजनों को भी खबर दी जा रही है।

बता दें कि, इससे पहले पीलीभीत में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, चित्रकूट सड़क हादसे में छह लोगों को जान गवांनी पड़ी थी। सीएम योगी ने सड़क हादसे पर दुख जताया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Read Also: Politics: राज्यसभा में नोटों का बंडल मिलने के बाद कांग्रेस पर बीजेपी का हमला, ‘कांग्रेसी नेताओं के पास बहुत पैसा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *