Parliament Winter Session 2024: प्रियंका गांधी ने ली सांसद के रूप में शपथ, अडानी और संभल मुद्दे पर विपक्ष का फिर हंगामा

Parliament Winter Session 2024: संसद के शीतकालीन सत्र का आज गुरुवार को चौथा दिन है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंचीं। उन्होंने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरह ही इस दौरान उन्होंने हाथ में संविधान की कॉपी पकड़ी। प्रियंका के साथ उनकी मां सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी संसद पहुंचे। प्रियंका वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव जीती हैं। प्रियंका के साथ महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट से उपचुनाव जीतने वाले रविंद्र चव्हाण ने भी सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की।

इस दौरान लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही अडानी और संभल हिंसा के मुद्दे को लेकर फिर हंगामा खड़ा हो गया। राज्यसभा में भी दोनों मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। उधर लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जॉइंट संसदीय समिति का कार्यकाल बजट सत्र 2025 के अंतिम दिन तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पैनल के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने लोकसभा में प्रस्ताव पेश किया और इसे मंजूरी मिल गई।

बता दें कि, केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत के बाद लोकसभा में दोबारा कांग्रेस के 99 सांसद हो गए हैं। वायनाड सीट राहुल गांधी ने छोड़ी थी, जबकि नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद बसंतराव चव्हाण के निधन के चलते खाली हुई थी। इन पर हाल ही में उपचुनाव हुए हैं और दोनों ही सीटें कांग्रेस के पास वापस आ गई हैं।

संसद में गांधी परिवार के तीन सदस्य

यह पहली बार हुआ है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े गांधी परिवार के 3 सदस्य एक साथ संसद के सदस्य होंगे। राहुल गांधी रायबरेली से और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। जबकि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।

Read Also: Health: सर्दियों में रहना चाहते हैं एकदम दुरुस्त, आज ही डाइट में Corn को करिए शामिल, गुणकारी फायदे कर देंगे हैरान

इस समस 18वीं लोकसभा का तीसरा सत्र चल रहा है। यह सत्र 25 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 20 बैठकें आयोजित की जाएगी। वक्फ संशोधन विधेयक समेत 16 विधेयकों को पेश किया जा सकता है। हालांकि, वक्फ संसोधन विधेयक फरवरी में बजट सत्र में पेश किया जा सकता है।

Read Also: http://Sambhal Violence Update: पत्थरबाजों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर, नुकसान की होगी वसूली, सीएम योगी का बड़ा एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *