Sambhal Violence Update: पत्थरबाजों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर, नुकसान की होगी वसूली, सीएम योगी का बड़ा एक्शन

UP Sambhal Violence Update: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे को दौरान हुई हिंसा में अब योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लेने का फैसला किया है। हिंसा में की गई पत्थरबाजों की ओर से पत्थरबाजी में हुए नुकसान की वसूली की जाएगी। साथ ही पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर को चौराहों पर लगाया जाएगा। अगर जरूरी हुआ तो पत्थरबाजों पर इनाम भी घोषित किया जाएगा।

प्रदेश सरकार का कहना है कि पथराव करने वाले उपद्रवियों का पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा। पत्थरबाजों से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ पोस्टर जारी करने का अध्यादेश पहले से ही जारी हो चुका है। कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र कश्यप का कहना है कि प्रदेश में योगी सरकार के तहत दंगा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योगी सरकार दंगों को लेकर सख्त कार्रवाई करने जा रही है।

प्रदेश की सरकार जनता की सुरक्षा और मजबूत कानून व्यवस्था को लेकर प्रतिबद्ध है। न्याय प्रदान करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में ऐसा हुआ होगा कि पुलिस दोहरे हथियार रखती थी। बीजेपी सरकार में कानून सभी की प्राथमिकता है। संभल में हिंसा फैलाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

संभल के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का कहना है, प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सरकार को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश थी। फिलहाल वहां माहौल शांतिपूर्ण है, बाजारों में दुकानें भी खुली हैं। सुरक्षा बल लगातार हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

Read Also: http://Winter Parliament Session: अडानी मुद्दे पर संसद में फिर हंगामा, 28 नवंबर तक स्थगित, राहुल गांधी बोले- जेल में होना चाहिए

सीसीटीवी तोड़ने का वीडियो आया सामने

इससे पहले संभल हिंसा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पत्थरबाजों ने हिंसा के साथ लाठी डंडों से सीसीटीवी को तोड़ दिया था। एक तथ्य यह भी सामने आया है कि पता चला कि बवाल से पहले जामा मस्जिद वाले रूट पर लगे कैमरों की बाकायदा रेकी की गई थी। रेकी के बाद बवाल से ठीक पहले कैमरों को निशाना बनाना था, जिससे पहचान की किसी भी दशा में गुजांइश ना रह जाए।  

पुलिस द्वारा कराई गई ड्रोन से वीडियोग्राफी के बचे सीसीटीवी कैमरों में दिखा कि कुछ युवक सीसीटीवी कैमरे की ओर इशारा करते हैं और कुछ ही देर में उसको ईंट मारकर तोड़ देते हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति डंडे से दूसरे सीसीटीवी को तोड़ता दिख रहा है। पुलिस लगातार मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Read Also: Health: सर्दियों में रहना चाहते हैं एकदम दुरुस्त, आज ही डाइट में Corn को करिए शामिल, गुणकारी फायदे कर देंगे हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *