Champions Trophy Tour Venue:  BCCI के सामने झुका ICC, चैंपियंस ट्रॉफी के टूर वेन्यू में कर दिया बड़ा बदलाव, देखें पूरा शेड्यूल

Champions Trophy Tour Venue 2024-25: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आपत्ति के बाद आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर के वेन्यू में चेंज कर दिया है। साथ ही नया वेन्यू जारी कर दिया है। शनिवार को आईसीसी ने मेंस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने ‘ग्लोबल ट्रॉफी टूर’ की घोषणा की। आईसीसी ने कहा कि यह टूर इस्लामाबाद से शुरू होगा। इस्लामाबाद में अपने दौरे के पहले दिन ट्रॉफी को जिन लोकप्रिय स्थलों पर प्रदर्शित किया जाएगा, वे हैं दमन-ए-कोह, फैसल मस्जिद और पाकिस्तान स्मारक, जहां इसके साथ पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब अख्तर भी होंगे।

ट्रॉफी टूर की तिथियां….

16 नवंबर – इस्लामाबाद, पाकिस्तान

17 नवंबर – तक्षशिला और खानपुर, पाकिस्तान

18 नवंबर – एबटाबाद, पाकिस्तान

19 नवंबर- मुर्री, पाकिस्तान

20 नवंबर- नथिया गली, पाकिस्तान

22 – 25 नवंबर – कराची, पाकिस्तान

26 – 28 नवंबर – अफगानिस्तान

10 – 13 दिसंबर – बांग्लादेश

15 – 22 दिसंबर – दक्षिण अफ्रीका

25 दिसंबर – 5 जनवरी – ऑस्ट्रेलिया

6 – 11 जनवरी – न्यूजीलैंड

12 – 14 जनवरी – इंग्लैंड

15 – 26 जनवरी – भारत

27 जनवरी – कार्यक्रम की शुरुआत – पाकिस्तान

Read Also: https://suryasamachar.com/2024/11/16/government-job-idbi-bank-recruitment-2400-post-in-executive-sales-operation-last-date-and-apply-process-more-details/

भारत-पाकिस्तान में रस्साकशी….

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 10 नवंबर रविवार को इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें आईसीसी से एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्हें सूचित किया गया है कि भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान में खेलने से मना किया था। भारत और पाकिस्तान, जिनके क्रिकेट संबंध साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद से तनावपूर्ण हैं, केवल आईसीसी टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होते हैं। साल 2008 के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। अभी भी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज होने की कोई संभावना दिखाई नहीं देती है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने भी पाकिस्तान जाने से लगातार मना कर रहा है।

Read Also: Health: सर्दियों के मौसम में अगर बीमारी से रहना चाहते हैं कोसों दूर, आज से इन चीजों को करिए अपनी डाइट में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *