Byelection 2024: 10 राज्यों की 31 विधानसभा और वायनाड की लोकसभा सीट पर मतदान जारी, बंगाल में टीएमसी नेता की मौत, बिहार में दो गुटों में मारपीट

Byelection 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान हो रहा है। 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों के अलावा 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और वायनाड की लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से जनता मतदान कर रही है और 23 नवंबर को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में नॉर्थ 24 परगना जिले के जगतदल इलाके में कुछ लोगों ने एक टीएमसी नेता अशोक साहू पर बम फेंके और गोलीबारी की। इसमें टीएमसी नेता की मौत हो गई। वह टीएमसी से पूर्व वार्ड अध्यक्ष रह चुके हैं। इलाके में तनाव बना हुआ है और मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

वहीं, राजस्थान के देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। वे समरावता मतदान केंद्र जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

उपचुनाव में मतदान के दौरान बिहार के तरारी विधानसभा सीट पर वोटिंग को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। दोनों गुटों में हुई मारपीट में 6 लोग घायल हुए हैं। एक युवक के सिर में चोट लगी है। झड़प के बाद पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Read Also: http://Jharkhand Chunav 2024: मुस्लिम आरक्षण पर अमित शाह का बड़ा बयान, राहुल गांधी की चौथी पीढ़ी भी…

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी, बीजेपी प्रत्याशी नव्या हरिदास और लेफ्ट की प्रत्याशी के सत्यन मोकेरी चुनावी मैदान में है। लेफ्टिस नेता मोकेरी का कहना है कि जैसे इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए चुनाव हारी थी ठीक वैसे ही इस बार प्रियंका गांधी हारने जा रही है।

इन राज्यों में हो रहा मतदान

बता दें कि, इस समय राजस्थान की सात, बिहार चार, मध्यप्रदेश की दो, छत्तीसगढ़ की एक, पश्चिम-बंगाल की 6, असम की पांच, कर्नाटक की तीन, गुजरात और मेघालय की एक-एक सीटों पर मतदान हो रहा है। केरल में वायनाड लोकसभा सीट और चेलाक्कारा विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है।

Read Also: http://Maharashtra Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष पर योगी का पलटवार…‘खरगे वोटबैंक के लिए नहीं बताते कि उनका घर किसने जलाया’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *