Champions Trophy 2024: बीसीसीआई ने ICC को दी जानकारी, पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम

Champions Trophy 2024: भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई ने आईसीसी को इसकी जानकारी दी है। बीसीसीआई ने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। इससे पहले अनुमान लगाया था कि भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान करेगा और इसमें आठ टीमें प्रतिभाग करेगी। अब भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने पर ये टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत कराया जा सकता है। भारत अपने मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात में खेल सकता हैं, वहीं श्रीलंका भी शॉर्टलिस्ट है।

लेकिन ऐसा माना जा रहा कि पाकिस्तान से नजदीकी के कारण यूएई इस रेस में सबसे आगे है। आईसीसी को इस सप्ताह की शुरुआत में बीसीसीआई के रुख के बारे में बताया गया। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हो पाई कि बीसीसीआई ने अपना निर्णय किस रूप में बताया है।

यह संभव है कि आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह बताने से पहले बीसीसीआई से लिखित में देने की मांग कर रही हो। बता दें कि, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को जोर देकर कहा था कि अगर बीसीसीआई को कोई समस्या है तो उसे लिखित में देना होगा। नकवी ने कहा था कि पीसीबी की ओर से ‘हाइब्रिड मॉडल’ के बारे में बात नहीं की गई है, लेकिन वो इस पर बात करने के लिए तैयार है।

Read Also: http://Pakistan के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती हमला, लोगों के उड़े चीथड़े, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

कब घोषित होगा इस टूर्नामेंट का शेड्यूल?

बता दें कि, आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में आठ टीमें भाग लेंगी, जिन्हें चार-चार के दो समूह में बांटा जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होगा। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के आयोजन में  करीब 100 दिन शेष हैं, मगर अब तक शेड्यूल घोषित नहीं हुआ है।

Read Also: http://Jharkhand Chunav 2024: चंपई सोरेन का बड़ा बयान, आदिवासी अदालत लगाकर घुसपैठियों से वापस लेंगे जमीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *