Delhi: योगी राजनाथ सिंह समेत 9 बड़े नेताओं की सुरक्षा से हटेंगे NSG कमांडो, अब यह यूनिट संभालेंगी जिम्मेदारी

VIP Security Changed: केंद्र सरकार ने वीआईपी सुरक्षा से आतंकवाद निरोधी कमांडो बल एनएसजी को पूरी तरह हटाने का फैसला किया है। अत्यंत जोखिम वाले नौ अति महत्वपूर्ण लोगों (वीआईपी) की सुरक्षा अगले महीने तक हटाकर सीआरपीएफ को सौंपने का आदेश दे दिया है। गृह मंत्रालय ने विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों की एक नई बटालियन को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वीआईपी सुरक्षा प्रकोष्ठ के साथ जोड़ने की स्वीकृति भी दी है। इस बटालियन को हाल में संसद सुरक्षा से हटाया गया था।

इन नेताओं की हटेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी

केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू

Read Also: Maharashtra: देवेन्द्र फडणवीस ने खोल दिए पत्ते, बताया दिया कौन होगा महायुति का सीएम?

सीआरपीएफ की सातवीं बटालियन भी होगी शामिल…

सीआरपीएफ की छह वीआईपी सुरक्षा बटालियन हैं, से इस काम के लिए एक और सातवीं बटालियन को शामिल करने को कहा गया है। नई बटालियन वह होगी जो कुछ महीने पहले तक संसद की सुरक्षा में लगी थी। उन्होंने ये भी बताया कि संसद में पिछले साल सुरक्षा में चूक का मामला सामने आने के बाद संसद की सुरक्षा सीआरपीएफ से सीआईएसएफ को सौंप दी गई थी।

Read Also: http://Jammu Kashmir: केन्द्र शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस सरकार में शामिल नही, कहा- राज्य का दर्जा मिलने तक लड़ेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *