Sitaram Yechury Passes Away: सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी का एम्स में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Sitaram Yechury Passes Away: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) एम के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी का निधन हो गया। 72 साल की उम्र में उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली है। एम्स की आईसीयू में वह एक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का वह इलाज करवा रहे थे।

माकपा नेता येचुरी को 19 अगस्त को तेज बुखार की शिकायत के बाद एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कोई गंभीर बात नहीं थी। सीपीआई (एम) नेता की हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी।  

येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI-M) के महासचिव थे। वह साल 1992 से सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो के सदस्य भी थे। इससे पहले येचुरी 2005 से 2017 तक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सांसद रहे थे। येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में शामिल हुए थे और एक साल बाद, वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) में शामिल हो गए।

कौन थे येचुरी?

सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को मद्रास (चेन्नई) में एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था और उनके पिता सर्वेश्वर सोमयाजुला येचुरी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में इंजीनियर थे। उनकी मां कल्पकम येचुरी एक सरकारी अधिकारी थीं।

Read Also:http://Bangladesh में तुगलकी फरमान जारी, ‘अजान के समय हिन्दू नहीं कर सकेंगे पूजा, मिलेगी कड़ी सजा’

सीताराम येचुरी ने प्रेसिडेंट्स एस्टेट स्कूल, नई दिल्ली में दाखिला लिया और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में अखिल भारतीय प्रथम रैंक हासिल की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई की और फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए अर्थशास्त्र किया। इमरजेंसी के समय जेएनयू में छात्र रहते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने आपातकाल का पुरजोर विरोध किया था।

Read Also: http://Shimla Masjid Row: मस्जिद विवाद के बीच मुस्लिम पक्ष का बड़ा ऐलान, ‘मस्जिद के दो हिस्से तोड़ देंगे’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *